कद्दावर नेता शांति सिंह और उनके पति इंजी दारा सिंह ने बसपा छोड़कर सपा का दामन थामा।
आँवला। समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष अगम मौर्य और आंवला विधानसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में बसपा के कद्दावर नेता शांति सिंह और उनके पति इंजी दारा सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य व्योधन खुर्द ने बसपा छोड़कर सपा का दामन थामा।
इस दौरान शांति देवी ने कहा कि बसपा में सम्मान नहीं मिला और बसपा का आंवला में कोई संगठन नहीं है बसपा अब खत्म हो चुकी है। सपा ज़िला अध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि शांति सिंह व दारा सिंह के पार्टी में आने से पार्टी को मज़बूती प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनेगी। इस अवसर पर अगम मौर्य, डॉक्टर इंद्रपाल यादव, विजेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, आदेश यादव, चमन सिंह यादव, मशकूर खान, अरविंद यादव, रिशपाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
आंवला (बरेली) से गौरव खंडूजा/रागिब खान की रिपोर्ट !