Strike : 28,29,30 सितम्बर को देशव्यापी हड़ताल की तैयारी पूरी।
28,29,30 सितम्बर को देशव्यापी हड़ताल की तैयारी पूरी।

आगामी सोमवार मंगलवार और बुधवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी पूरी कर ली गई है,इस हड़ताल में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में काम ठप्प रहेगा कुछ शाखाओं के तो ताले भी नहीं खुलेंगे ,सरकार ने इस हड़ताल को देखते हुए रविवार 27 सितंबर को बैंको को आवश्यक काम काज के लिए खोलने का निर्णय लिया है बैंको ने इस आशय के सर्कुलर भी जारी कर दिए हैं जिन बैंक शाखाओं / करेंसी चेस्ट या कार्यालयों को खोला जाएगा उनके कर्मचारियों को विभिन एक्ट और द्विपक्षीय समझौते के अंतर्गत ओवर टाइम देने या वैकल्पिक अवकाश/2000 दिया जाएगा रविवार को स्टेट बैंक,यूनियन बैंक,बैंक ऑफ बड़ौदा इंडियन बैंक,इंडियन ओवरसीज बैंक,बैंक ऑफ इंडिया,बैंक ऑफ महाराष्ट्र,सेंट्रल बैंक,केनरा बैंक, यू को बैंक पंजाब नेशनल बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक , आदि की शाखाएं खोलने के आदेश हुए हैं ताकि हड़ताल के पहले जनता रविवार को अपना काम निपटा सके
