नरेगा में गड़बड़ियों पर सख्ती- 250 मामलों की समीक्षा, 198 का निस्तारण; शेष पर एक हफ्ते का अल्टीमेटम
शेखपुरा: सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत नरेगा पोर्टल पर प्रदर्शित FM, FD, Process Violation एवं Grievance से संबंधित मामलों के निस्तारण को लेकर आज उप विकास आयुक्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि सामाजिक अंकेक्षण इकाई, शेखपुरा द्वारा प्रतिवेदित वित्तीय अनियमितता के कुल 250 मामलों में से 198 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया है। शेष लंबित मामलों के संबंध में सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे एक सप्ताह के भीतर ATR (Action Taken Report) नरेगा पोर्टल पर अपलोड करें।
बैठक में NEP निदेशक, जिला वित्त प्रबंधक (DFM), कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला संसाधन सेवी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: उमेश कुमार,
बिहार,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

