एसटीएफ: हरदोई का शातिर चोर गिरफ्ता
बरेली एसटीएफ की बड़ी कामयाबी 👮♂️
न्यूज़: यूपी एसटीएफ की बरेली फील्ड इकाई ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए जनपद हरदोई से वांछित शातिर अपराधी गंगाराम को गिरफ्तार किया है। शाहजहाँपुर निवासी इस आरोपी को बरेली के सैटेलाइट बस अड्डे के पास से पकड़ा गया। गंगाराम काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
ज्वेलरी शॉप में चोरी का आरोपी 💎
न्यूज़: एसटीएफ के अनुसार, आरोपी गंगाराम ने जनवरी 2025 में हरदोई के कछौना इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में सामने आया है कि उसके खिलाफ अलीगढ़, हरदोई और प्रयागराज जैसे जिलों में करीब 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसटीएफ अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

