शाही के पूर्व चेयरमैन की डेंगू से हुई मौत
शाही (हर्ष सहानी) : शाही के पूर्व के चेयरमैन मोहम्मद बसीम खां (54) पुत्र मोहम्मद हनीफ खां निवासी कस्बा शाही को पांच दिन पहले बुखार आया था,
परिजनों ने बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। पांच दिन तक चले इलाज के बाद बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार शाम सात बजे शाही के कब्रिस्तान में सुपर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे में पूर्ब विधायक सुलतान्वेग, मीरगंज चेयरमैन इल्यास अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार आदि हजारों लोग शामिल हुए।