सरेआम बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव! तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी गई

पटना में अपराधी हो गए बेख़ौफ़! दिन प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं पटना में बढ़ते ही जा रहा है। ताजा मामला रूपसपुर थाना अंतर्गत दीघा रूपसपुर लिंक रोड का है जहां 3 लोगो को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर गोली मारी गई।

घायल लड़के अपने पल्सर 220 गाड़ी से थे, गोली लगने के बाद घायल लड़के अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर खुद कुर्जी हॉस्पिटल पहुंचे जहां आनन-फानन में उन लोगों को पटना के रुबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया बताया जा रहा है कि माइंस गैंग के लड़कों ने उन पर गोली चलाई है

घायल लड़को का नाम पीयूष कुमार, अभिषेक कुमार एवं शुभांकर सरकार बताया जा रहा है। वही पत्रकारों से बात करते हुए घायल शुभांकर ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले को लेकर गोली मारी गई है। तीनों घायल लड़को को तुरंत ही होली फैमिली अस्पताल से रुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पटना पुलिस को इस बात की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी श्री मनु महाराज अपने पूरे लाओ लशकर के साथ रुबन अस्पताल पहुचे। वहीं एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि माइंस ग्रुप के लड़कों ने गोली चलाई है। और यह आपसी वर्चस्व की लड़ाई है। आपसी वर्चस्व में ही आज इन लड़कों को गोली मारी गई है।

सभी लड़के अभी खतरे से बाहर हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जा रही है। बहुत जल्द सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।