आचार्य समयसागर जी महाराज के दर्शन

आज भोपाल में पर्यूषण पर्व के उत्तम ब्रह्मचर्य के दिन परम पूज्य आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के ससंघ दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य
प्राप्त हुआ।

आचार्य श्री के दर्शन करते ही ऐसा अनुभव होता है, मानो पूज्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज की दिव्य छवि साक्षात हमारे सामने हो। वे तो सचमुच चलते फिरते सिद्ध भगवान हैं।

उनका तप, त्याग, संयम और साधनामय जीवन मन को भीतर तक स्पर्श करता है। उनके दर्शन मात्र से मन शांति, श्रद्धा और आनंद से भर उठता है।

पूज्य आचार्य श्री ने अहिंसा, करुणा और जीवदया का संदेश दिया। यही हमारी सनातन संस्कृति और जैन दर्शन की आत्मा है। गुरुदेव के श्रीचरणों में कोटिशः नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: