शेखपुरा में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ 31 जनवरी से, आकांक्षी जिलों के लक्ष्यों पर फोकस
कल दिनांक 28.01.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नीति आयोग द्वारा देश के सभी आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड में सम्पूर्णता अभियान 2.0 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा। नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में संपूर्णता अभियान 2.0 के संबंधित बैठक रखी गई।
जिसमें उप विकास आयुक्त सिविल सर्जन शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग ICDS पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी शामिल थे। सम्पूर्णनता अभियान में जिला स्तर के 5 KPI और प्रखंड स्तर पर 6 KPI को 100% उपलब्धि करने हेतु निदेश दिया गया। उक्त बैठक में निर्णय लिया गया की दिनांक 31/01/2026 को सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारम्भ निर्धारित किया गया जिसमे संसद प्रतिनिधि, विधान मण्डल संदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि को बुलाया जाएगा।
आकांक्षी प्रखंड शेखपुरसराय में इस अभियान का उद्घाटन दिनांक 2/02/2026 को किया जायेगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह अनुमंडल पदाधिकारी जिला योजना पदाधिकारी सह नीति आयोग के नोडल पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सहकायक योजना पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
रिपोर्ट,सोनू कुमार
बिहार,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
