साहित्यकार प्रभा को सावित्री और कवियत्री गीता को सीमा स्मृति सम्मान दिया।

बरेली। मानव सेवा क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को रोटरी भवन में सीमा सावित्री स्मृति दिवस पर कर्मठ नारियों का सम्मान किया गया। जिसमें सिकन्दराराऊ की कवयित्री गीता सिंह गीत को सीमा स्मृति साहित्य सम्मान तथा हल्द्वानी की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रभा पंत को स्व. सावित्री सक्सेना स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान स्वरूप उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह अतिथियों द्वारा दिया गया। समानित कवियित्रियों ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं के मन को मोह लिया। । विविध संवाद पत्रिका के नारी विशेषांक का अतिथियों द्वारा लोकार्पण भी किया गया। विशेषांक में रचनाकारों ने नारी के विभिन्न रूपों को अपनी अभिव्यक्ति से परिभाषित किया है। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन से अतिथियों द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना मधु वर्मा वंदे मातरम शकुन सक्सेना और रीता सक्सेना ने की। सभी का स्वागत वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने किया।डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा और रोहित राकेश ने सम्मानित साहित्यकारों का परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद प्रो.एन. एल.शर्मा ने कहा कि नारी का सम्मान इस सृष्टि का सम्मान है। विशिष्ट आतिथि नवगीतकार श्री रमेश गौतम, डी.पी.आर.ओ.नीता अहिरवार, साहित्यकार श्रीमती सीमा सक्सेना, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. साधना मिश्रा,साहित्यकार निरुपमा अग्रवाल ने भी अपने उदबोधन में नारी को जीवनदायिनी बताया। नगर की कार्यशील कर्मठ नारियों का भी सम्मान किया गया। क्लब के संरक्षक नगर विधायक डा. अरुण कुमार को उनके जन्मदिन पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में क्लब ने सेवा का काम करते हुए पुराना शहर के रहने वाले अतिजरूरतमंद दोंनों पैरों से विकलांग गौतम को एक व्हीलचेयर भी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना,डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा, मुकेश सक्सेना, राजेश गौड़, सत्येन्द्र सक्सेना ,सुधीर मोहन मीरा मोहन, सतीश शर्मा, डी.डी.शर्मा, सत्या शर्मा, नीता जोशी, रणधीर प्रसाद गौड़, मनोज टिंकू, राममूर्ति गौतम गगन, अर्जुन सक्सेना,अजय खरे, गुडविन मसीह, नीतेश कपूर,पूनम भारत, उपमेंद्र सक्सेना, पूनम भल्ला सहित , उपस्थित रहे।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ऑल राइट्स न्यूज़ !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: