RO पेपर लीक: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

RO/ARO पेपर लीक कांड: 2 साल से फरार मुख्य आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार

वाराणसी/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) को समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रारंभिक परीक्षा-2023 के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक बड़ी सफलता मिली है एसटीएफ ने इस मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त कृष्णा पाण्डेय को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है


📌 न्यूज़ हाइलाइट्स:

  • बड़ी गिरफ्तारी: 2024 से फरार चल रहे प्रश्नपत्र लीक गैंग के सदस्य कृष्णा पाण्डेय को एसटीएफ ने दबोचा

  • गिरफ्तारी का स्थान: अखिरी बाईपास, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी

  • दिनांक व समय: 02 अप्रैल 2026, शाम 19:30 बजे

  • मामला: 11 फरवरी 2024 को आयोजित RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक करना


भोपाल के होटल में रटी गई थी उत्तर कुंजी

पूछताछ के दौरान अभियुक्त कृष्णा पाण्डेय ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं:

  • सौदा: अभियुक्त और उसके साले आलोक मिश्रा ने अमरजीत शर्मा नाम के व्यक्ति से 12-12 लाख रुपये में पेपर लीक का सौदा किया था

  • एडवांस: गारंटी के तौर पर 3-3 लाख रुपये नकद, शैक्षणिक दस्तावेज और बैंक के ब्लैंक चेक जमा कराए गए थे

  • भोपाल कनेक्शन: आरोपियों ने परीक्षा से दो दिन पहले (9 फरवरी 2024) कृष्णा और उसके साले को भोपाल के होटल कमल पैलेस बुलाया था

  • तैयारी: वहां अन्य अभ्यर्थियों के साथ इन्हें सामान्य अध्ययन और हिंदी के प्रश्न व उत्तर 3-4 घंटे तक पढ़ाए गए थे परीक्षा में वही प्रश्न आए जो होटल में दिए गए थे


गैंग के अन्य सदस्य पहले ही जा चुके हैं जेल

एसटीएफ के अनुसार, इस गैंग के मुख्य सूत्रधार अमरजीत शर्मा, सुभाष प्रकाश और विवेक उपाध्याय को पहले ही (23 जून 2024) गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है कृष्णा पाण्डेय तभी से फरार चल रहा था

दर्ज मुकदमे और धाराएं

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सिविल लाइंस, प्रयागराज में मु०अ०सं० 74/2024 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है:

  • IPC: धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471, 34/120बी, 201

  • परीक्षा अधिनियम: उ०प्र० सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 की धारा 3/4/9/10

  • IT Act: धारा 66


गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: