Ranchi : संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्यपाल पद पर ली शपथ
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार सुबह राजभवन में झारखंड राज्यपाल पद पर शपथ ली झारखंड उच्च न्यायालय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने राजभवन बिरसा मंडप में एक सादे समारोह में दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, संसदीय कार्यमंत्री रामेश्वर उरांव, शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम, पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय व समन्वय विभाग वंदना दादेल समेत अन्य लोग मौजूद थे कार्यक्रम उपरांत बधाई दी गई।
बरेली से पहुंचे तमाम लोग
बरेली से शपथ समारोह में शामिल होने के लिये मंगलवार शाम तमाम लोग पहुंच गए थे। कुछ लोग बुधवार सुबह भी पहुंचे। शपथ समारोह श्री गंगवार का पूरा परिवार भी मौजूद था।
गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़