Raibareilly: ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नामांकन में रायबरेली प्रशासन की कड़ी निगरानी

रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नामांकन में रायबरेली प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच दल बल के साथ कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी आरती सिंह ने किया नामांकन। जिसमें पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद थे।
रायबरेली सदर के सीओ सिटी महिपाल पाठक, लालगंज के सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, महिला थाना अध्यक्ष उमा अग्रवाल, सदर कोतवाल अतुल सिंह और तमाम प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के संघर्षशील, ईमानदार कार्यकर्ता मनीष सिंह की पत्नी आरती सिंह ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा काग्रेस पार्टी के हमारे राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी, सोनिया गांधी जी, प्रमोद तिवारी जी, रायबरेली के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी आरती सिंह ने किया नामांकन। नामांकन के समय वर्तमान कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता और नेता रहे मौजूद। आरती सिंह ने जीत के बाद जनता की सेवा करने की कही बात। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अच्छे वोटों से जीतेगी और रायबरेली की सीट कांग्रेस के हाथों में आएगी। इस अवसर पर आरती सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी की सोच गरीबों का विकास के नारे के संकल्प को संकल्पित करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अच्छे वोटों से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतेंगे और सोनिया गांधी के सपनों को पूरा करेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, शैलजा और तमाम कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: