पेपर माफिया पर PM मोदी का वार
पेपर लीक पर संसद की मुहर: पीएम मोदी की चेतावनी, बच्चों के भविष्य से खेलने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद द्वारा एंटी-पेपर लीक बिल पास होने पर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में एक पारदर्शी और विश्वस्त परीक्षा पद्धति तैयार करने के लिए सरकार लगातार कठोर कदम उठा रही है। पिछले कई दशकों से राज्य और केंद्र सरकारें पेपर लीक की गंभीर समस्या का सामना कर रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य संकट में पड़ता रहा है।
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल अब अनिवार्य हो चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी पेपर माफिया या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। संसद के दोनों सदनों से पास यह नया कड़ा कानून निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की दिशा में एक बड़ा कदम है, और सरकार ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सीनियर एडिटर गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
रिपोर्ट: क्राइम व लोकल न्यूज़ ब्यूरो, ऑल राइट्स मैगजीन, बरेली (उत्तर प्रदेश)

