PM Modi : फिनलैंड के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

फिनलैंड के प्रधानमंत्री श्री पेटेरी ओर्पो ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

दोनों देशों का लक्ष्य आपसी व्यापार को दोगुना करना है, जिससे आर्थिक संबंधों को एक मजबूत प्रोत्‍साहन मिले।

दोनों नेताओं ने 6जी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, जैव ईंधन, चक्रीय अर्थव्यवस्था जैसी भविष्‍योन्‍मुखी प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में कहा:

“फिनलैंड के प्रधानमंत्री श्री पेटेरी ओर्पो के साथ व्यापक चर्चा हुई।

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के लिए उनके व्यक्तिगत समर्थन हेतु मैंने उन्हें धन्यवाद दिया, जो भारत-यूरोप संबंधों में एक ‘स्वर्णिम युग’ की शुरुआत करेगा। भारत और फिनलैंड ने आपसी व्‍यापार को दोगुना करने का लक्ष्‍य रखा, जिससे आर्थिक संबंधों को मजबूत प्रोत्‍साहन मिलेगा। हमने 6जी नवाचार, स्‍वच्‍छ ऊर्जा, जैव ईंधन चक्रीय अर्थव्‍यवस्‍था जैसी भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की।

(Bureau Chief Rijul Agarwal)

high court : अंतरिम जमानत के बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: