PIB Delhi : औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100)- जून, 2023
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संबद्ध कार्यालय श्रम ब्यूरो देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में फैले 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों के आधार पर हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संकलित कर रहा है।
सूचकांक 88 केंद्रों और अखिल भारतीय के लिए संकलित किया गया है और अगले महीने के अंतिम कार्य दिवस पर जारी किया जाता है। इस प्रेस विज्ञप्ति में जून, 2023 माह का सूचकांक जारी किया जा रहा है।
जून, 2023 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू में 1.7 अंक की वृद्धि हुई और यह 136.4 (एक सौ छत्तीस दशमलव चार) पर रहा। 1 महीने के प्रतिशत परिवर्तन पर पिछले महीने की तुलना में इसमें 1.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी महीने के बीच 0.16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
वर्तमान सूचकांक में अधिकतम वृद्धि का दबाव खाद्य और पेय पदार्थ समूह से आया, जिसने कुल परिवर्तन में 1.62 प्रतिशत अंक का योगदान दिया। आइटम स्तर पर चावल, गेहूं, गेहूं आटा, अरहर दाल, मूंग दाल, ताजा मछली, पोल्ट्री चिकन, अंडा-मुर्गी, सेब, केला, बैंगन, गाजर, अदरक, फूलगोभी, हरी मिर्च, आलू, प्याज, टमाटर, जीरा, सुपारी, कैजुअल वियर, कैनवास जूते, बर्तन, दवा आयुर्वेदिक आदि सूचकांक में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि इस वृद्धि को बड़े पैमाने पर सरसों तेल, पाम तेल, सूरजमुखी तेल, नारियल तेल, नींबू, आम, मिट्टी के तेल आदि द्वारा सूचकांक पर दबाव डालकर रोका गया।
केंद्र स्तर पर, अंगुल-तालचर में अधिकतम 8.5 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद रायपुर और लाबाक-सिलचर में क्रमशः 6.8 और 6.3 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। अन्य में 3 केंद्रों में 5 से 5.9 अंक के बीच, 2 केंद्रों में 4 से 4.9 अंक के बीच, 10 केंद्रों में 3 से 3.9 अंक के बीच, 11 केंद्रों में 2 से 2.9 अंक के बीच, 28 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक के बीच और 26 केंद्रों में 0.1 से 0.1 के बीच वृद्धि दर्ज की गई। इसके विपरीत मुंगेल-जमालपुर में सर्वाधिक 1.1 अंक की कमी दर्ज की गयी। अन्य के अलावा, 4 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक के बीच कमी दर्ज की गई।
महीने के लिए साल-दर-साल मुद्रास्फीति 5.57 प्रतिशत रही, जबकि पिछले महीने यह 4.42 प्रतिशत थी और एक साल पहले इसी महीने में यह 6.16 प्रतिशत थी। इसी तरह, खाद्य मुद्रास्फीति पिछले महीने के 3.24 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने के 6.73 प्रतिशत के मुकाबले 6.00 प्रतिशत रही।
सीपीआई-आईडब्ल्यू (खाद्य और सामान्य) पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति
मई, 2023 और जून, 2023 के लिए अखिल भारतीय समूह-वार सीपीआई-आईडब्ल्यू
क्रम संख्या | समूह | मई, 2023 | जून, 2023 |
I | फूड एंड बेवरेज | 133.7 | 137.8 |
II | पान, सुपारी, तंबाकू और नशीले पदार्थ | 155.5 | 156.0 |
III | कपड़े और जूते | 136.9 | 137.0 |
IV | हाउसिंग | 123.4 | 123.4 |
V | ईंधन और ऊर्जा | 181.7 | 181.5 |
VI | विविध | 132.3 | 132.6 |
जनरल इंडेक्स | 134.7 | 136.4 |
जुलाई, 2023 महीने के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू का अगला अंक गुरुवार, 31 अगस्त, 2023 को जारी किया जाएगा। यह कार्यालय की वेबसाइट www.labourbureau.gov.in. पर भी उपलब्ध होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन