पारले एग्रो का प्रीमियम दांव- ‘स्मूध केसर बादाम’ के साथ क्लासिक स्वाद की मॉडर्न एंट्री

मुंबई (अनिल बेदाग): भारत की अग्रणी पेय पदार्थ कंपनी पार्ले एग्रो ने अपने लोकप्रिय डेयरी बेवरेज ब्रांड स्मूध के तहत नया ‘स्मूध केसर बादाम’ लॉन्च कर क्लासिक भारतीय स्वाद को आधुनिक ऑन-द-गो फॉर्मैट में पेश किया है। यह नया फ्लेवर स्मूध के फ्लेवर्ड मिल्क पोर्टफोलियो में एक प्रीमियम और इंडल्जेंट विकल्प जोड़ता है, जो पारंपरिक केसर-बादाम की समृद्ध पहचान को आज के युवा उपभोक्ताओं की पसंद के साथ जोड़ता है।

केसर की सौम्य गर्माहट और बादाम की पौष्टिक अच्छाई को क्रीमी मिल्क के साथ मिलाकर तैयार किया गया यह पेय त्योहारों, पारिवारिक अवसरों या दिनभर की छोटी-सी इंडल्जेंस—हर मौके के लिए उपयुक्त है। ₹10 (80 मि.ली.) और ₹20 (150 मि.ली.) की किफायती कीमत में उपलब्ध यह ड्रिंक रोज़मर्रा की पहुंच में है।

जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और सीएमओ नादिया चौहान के अनुसार, यह लॉन्च भारतीय उपभोक्ताओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव रखने वाले फ्लेवर्स को आधुनिक रूप में पेश करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

रिपोर्ट: अनिल बेदाग,
मुंबई,

वरुण अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

मोहित रैना–प्रियामणि की पहली जुगलबंदी, इंडो-हॉलीवुड की नई शुरुआत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: