आज नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित Indian Spinal Injuries Centre (ISIC) में जेरिएट्रिक ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित
आज नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित Indian Spinal Injuries Centre (ISIC) में जेरिएट्रिक ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘GOSICON 2026’ के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर देश-विदेश से आए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ संवाद किया।
बढ़ती उम्र जीवन की स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन उम्र के साथ स्वास्थ्य, सक्रियता और आत्मनिर्भरता बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। ‘Age with Movement, Move with Age’ की थीम पर आयोजित यह सम्मेलन इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
हमारी जिम्मेदारी है कि वरिष्ठ नागरिकों को समय पर उचित उपचार, आवश्यक सहायक सुविधाएँ और स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ हो। परिवार, समाज, चिकित्सक और स्वास्थ्य संस्थान मिलकर ऐसा वातावरण निर्मित करें, जहाँ प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक गरिमापूर्ण एवं आत्मनिर्भर जीवन व्यतीत कर सके।
विकसित भारत @2047 की परिकल्पना तभी पूर्ण होगी, जब हमारे वरिष्ठ नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जीते हुए समाज की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। मुझे विश्वास है कि GOSICON 2026 में होने वाला विचार-विमर्श स्वस्थ वृद्धावस्था की दिशा में नए समाधान विकसित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
