राष्ट्रीय महिला दिवस पर शेखपुरा में ‘नारी शक्ति वॉकथॉन’, सड़कों पर गूंजा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ का संदेश

शेखपुरा: आज राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शेखपुरा की सड़कों पर महिला सशक्तिकरण का उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों से लेकर स्कूली छात्राओं तक ने कदम से कदम मिलाकर नारी शक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे समाहरणालय परिसर से वॉकथॉन का आगाज हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय इस अवसर पर हरी झंडी दिखाई और पैदल मार्च को रवाना किया। यह मार्च समाहरणालय से शुरू होकर चांदनी चौक और तीन मुहानी जैसे प्रमुख व्यस्त इलाकों से गुजरते हुए वापस समाहरणालय परिसर में समाप्त हुआ।

सशक्त समाज के लिए जागरूकता ​वॉकथॉन के माध्यम से जिला प्रशासन ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर जन-जागरूकता फैलाई। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों को राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व से अवगत कराया।​ इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी प्रगति ही एक सशक्त और विकसित समाज की असली नींव है। यह वॉकथॉन केवल एक मार्च नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

​महिला एवं बाल विकास निगम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे शहर का ध्यान आकर्षित किया और समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करने में सफल रहा।

रिपोर्ट: उमेश कुमार,
बिहार,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

नरेगा में गड़बड़ियों पर सख्ती- 250 मामलों की समीक्षा, 198 का निस्तारण; शेष पर एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: