ऑयल-गैस इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत अब शेयर बाजार में, वेक्ट्रास एनप्रोकॉन लाएगी आईपीओ

ऑयल-गैस इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत अब शेयर बाजार में, वेक्ट्रास एनप्रोकॉन लाएगी आईपीओ 
इंफ्रास्ट्रक्चर के कारोबार से निवेश बाजार तक, वेक्ट्रास एनप्रोकॉन का ₹53 करोड़ का दांव
मुंबई (अनिल बेदाग): ऑयल और गैस उद्योग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं देने वाली वेक्ट्रास एनप्रोकॉन लिमिटेड अब शेयर बाजार में अपनी नई पारी शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी ने बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर प्रस्तावित आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) दाखिल किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी करीब ₹53.05 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹99 से ₹105 प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें 50,52,000 तक इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनमें 40,56,000 शेयरों का फ्रेश इश्यू और 9,96,000 शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। निवेशकों के लिए लॉट साइज 1,200 शेयर रखा गया है।
वर्ष 2021 में स्थापित कंपनी पाइपलाइन नेटवर्क, ऑयल-गैस कंबाइंड स्टेशन और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और कमीशनिंग जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान करती है।
कंपनी की कारोबारी मजबूती उसके ऑर्डर बुक से भी झलकती है। 30 सितंबर 2026 तक उसके पास 34 परियोजनाओं में ₹183.28 करोड़ के निष्पादित किए जाने बाकी ऑर्डर थे। गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार और ओडिशा में भी कंपनी की परियोजनाएं हैं।
आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने या पूर्व भुगतान, दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी का यह कदम उसके कारोबार को मजबूती देने और विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: