फिल्म ’83 के लिए एक गेंद पर हुई निशांत दहिया की सलेक्शन

 मुंबई : निशान दहिया के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि उन्हें विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला है। वह परदे पर महान ऑलराउंडर रोज़र बिन्नी का किरदार निभाएंगे। निशान की सलेक्शल भी एक गेंद पर ही की गई।
केदारनाथ के बाद अब जल्द ही निशान दहिया कबीर खान की 83 में रोज़र बिन्नी के रूप में नज़र आएंगे जिसके लिए निशान बलविंदर सिंह संधु का आभार मानते हैं जिन्होंने सिर्फ एक ही गेंद पर बिन्नी के किरदार के लिए उनका सलेक्शन कर लिया। लोग जानते ही होंगे कि रोजर बिन्नी ने बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में अपने जौहर दिखाए हैं। रोज़र ने अपनी गेंदबाजी से वर्ल्डकप के दौरान विरोधी टीमों के 18 विकेट चटकाते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म के कलाकारों ने कुछ सप्ताह पहले धर्मशाला में हुए एक शिबिर में वरिष्ठ क्रिकेटरों के साथ अभ्यास किया है। निशांत दहिया का कहना है कि कलाकार अपने व्यक्तिगत चरित्रों की बारीकियों को समझने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। धर्मशाला में हम कपिल, मोहिंदर अमरनाथ, यशपाल शर्मा, मदन लाल जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों से मिले हैं और उनसे महत्वपूर्ण टिप्स भी मिल रही हैं। देश की सबसे बड़ी खेल फिल्म मानी जा रही ’83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: