New Delhi : 1 जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून
1 जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून-भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ने न्याय प्रणाली को नई दृष्टि, दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की है।
दिल्ली सरकार द्वारा भारत के नए आपराधिक कानूनों की पहली वर्षगांठ पर 1 से 6 जुलाई 2025 तक भारत मंडपम, हॉल नंबर 14, प्रगति मैदान में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रदर्शनी में अवश्य पधारें और भारत की बदलती न्याय प्रक्रिया का एक जीवंत और शिक्षाप्रद अनुभव प्राप्त करें।
ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन