शेखपुरा में NEET UG परीक्षा आज
बिहार के शेखपुरा में कल आयोजित होने वाली NEET UG-2026 परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।


परीक्षा का समय और केंद्र
-
केंद्र: परीक्षा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा में आयोजित की जाएगी।
-
समय: परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
-
प्रवेश: परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा; इसके बाद एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा उपाय
-
धारा 163 लागू: परीक्षा केंद्र के आसपास BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है, जिससे अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-
कड़ी तलाशी: मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। मोबाइल और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध है।
-
निगरानी: प्रश्न-पत्रों के परिवहन और केंद्र पर उन्हें खोलने की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही, स्ट्रांग रूम की 24 घंटे CCTV से निगरानी होगी।
-
उड़नदस्ता टीम: गश्ती दल और उड़नदस्ता दल परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहेंगे।
परीक्षार्थियों के लिए सुविधाएं
-
पेयजल और बिजली: नगर परिषद को पेयजल और बिजली विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
-
मेडिकल टीम: सिविल सर्जन को एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम केंद्र पर तैनात रखने को कहा गया है।
कठोर कार्रवाई की चेतावनी
DM शेखर आनंद ने स्पष्ट किया है कि कदाचार में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ ‘बिहार परीक्षा कदाचार निवारण अधिनियम’ के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान SP बलिराम कुमार चौधरी सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,सीनियर एडिटर
(Allrights Magazine)

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई!
