Mumbai News- पूंजी बाजार में एंट्री को तैयार ‘रेवा’, 15 नए स्टोर्स के साथ ग्रोथ की बड़ी छलांग

मुंबई: पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड ने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए पूंजी बाजार में कदम रखने की घोषणा की है। कंपनी ने ₹10 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹367 से ₹386 तय किया है। यह इश्यू 24 फरवरी 2026 को खुलेगा और 26 फरवरी 2026 को बंद होगा।
निवेशक न्यूनतम 32 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 32 के गुणक में बोली लगा सकेंगे। यह ₹3,800 मिलियन तक का पूर्णतः फ्रेश इश्यू है, जिससे कंपनी अपने विस्तार की नई कहानी लिखने जा रही है।

बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाए जा रहे इस इश्यू में कम से कम 75% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) और 10% खुदरा निवेशकों (RIIs) के लिए निर्धारित है।

रेवा ब्रांड के विस्तार को रफ्तार देने के लिए कंपनी इश्यू से प्राप्त राशि का बड़ा हिस्सा नए स्टोर्स की स्थापना पर खर्च करेगी। लगभग ₹2,865.64 मिलियन का निवेश 15 नए स्टोर्स खोलने में किया जाएगा। इसके अलावा ₹354 मिलियन नई दुकानों के लॉन्च से जुड़े मार्केटिंग और प्रमोशनल अभियानों पर खर्च होंगे, जिससे ‘रेवा’ की स्थानीय ब्रांड पहचान और दृश्यता को और मजबूती मिलेगी।
शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। यह रणनीति दर्शाती है कि कंपनी सिर्फ विस्तार ही नहीं, बल्कि ब्रांड वैल्यू और उपभोक्ता कनेक्ट को भी प्राथमिकता दे रही है।

कंपनी के वित्तीय आंकड़े इसकी स्थिर वृद्धि का संकेत देते हैं। 30 सितंबर 2025 को समाप्त छह माह में परिचालन राजस्व ₹1,567.18 मिलियन रहा। इसी अवधि में शुद्ध लाभ ₹201.33 मिलियन दर्ज किया गया।

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का परिचालन राजस्व ₹2,581.83 मिलियन रहा, जो वित्त वर्ष 2023 के ₹1,988.48 मिलियन से उल्लेखनीय रूप से अधिक है। इसी अवधि में शुद्ध लाभ ₹594.74 मिलियन तक पहुंचा, जो वित्त वर्ष 2023 के ₹517.47 मिलियन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन दर्शाता है।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि कंपनी निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है और IPO के माध्यम से जुटाई जाने वाली पूंजी उसे अगले विकास चरण में प्रवेश करने में सहायक होगी।

डायमंड ज्वेलरी सेगमेंट में तेजी से बढ़ती मांग और संगठित रिटेल के विस्तार के बीच पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड का यह आईपीओ निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर बन सकता है। ब्रांड विस्तार, मजबूत वित्तीय आधार और स्पष्ट विकास रणनीति के साथ ‘रेवा’ अब पूंजी बाजार में अपनी चमक बिखेरने को तैयार है।

रिपोर्ट: अनिल बेदाग,
मुंबई,

वरुण अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News- सड़क सुरक्षा माह का समापन- डीएम अभिलाषा शर्मा की अपील—नियम मानें, जीवन बचाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: