Mumbai : सपनों और जुनून के रिश्ते को दर्शाती है “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” नए चेहरों के साथ बी एस अली का सिनेमाई सपना”

मुंबई, बॉलीवुड की खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई की फिल्मी फिज़ाओं में एक नई कहानी ने दस्तक दी है। बी एस अली की अपकमिंग हिंदी फीचर फिल्म “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” की आधिकारिक घोषणा एक भव्य समारोह में की गई, जहां दिग्गज अभिनेता रमेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खास बात यह है कि वह इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाने जा रहे हैं।

ग्रीन वर्ल्ड मीडिया के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन माही शंकर अग्रवाल कर रहे हैं। कास्टिंग डायरेक्टर सपना मल्होत्रा और आर्यन ने देशभर से नए कलाकारों को चुनकर उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया है।

दत्तात्रेय गाडगे, निशा उपाध्याय, आयुष जैन, नंदिनी गौतम, रोशनी मिश्रा, उनाइज़ा कुरैशी, सिद्धि चोपड़ा, विराज तर्वे, विवान बिरार और चारवी सोनालकर जैसे कई नए चेहरे फिल्म में नजर आएंगे। मात्र डेढ़ साल के विवान बिरार ने अपनी मासूम मौजूदगी से कार्यक्रम में सबका दिल जीत लिया।

फिल्म के लेखक-निर्माता बी एस अली का कहना है कि “फर्स्ट लव” केवल रोमांस की कहानी नहीं, बल्कि सपनों और जुनून के रिश्ते को भी दर्शाती है। उनके अनुसार, “किसी का सपना भी उसका पहला प्यार हो सकता है।” फिल्म में आधा दर्जन गीत होंगे, जो कहानी की भावनाओं को और गहराई देंगे।

पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित है और जल्द ही विभिन्न लोकेशन्स पर शूटिंग शुरू होने वाली है। “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” एक ऐसे एहसास को परदे पर उतारने जा रही है, जो हर दिल के करीब है।

(मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Mumbai : अब जिद्दी बीपी पर लगेगी लगाम दिल और किडनी की सुरक्षा की नई पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: