Mumbai-Bollywood:समाज के कड़वे सच से पर्दा उठाती है अनुपम खेर की “साँचा”
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने की वजह से एक बात यह अच्छी हुई कि बहुत सारी फिल्में जो सिनेमाघर तक नहीं पहुंच पाई, उन्हें ओटीटी पर रिलीज़ किया गया।
अनुपम खेर, रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, विजय राज, सुधा चंद्रन जैसे कलाकारों से सजी फ़िल्म साँचा एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ हुई है जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फ़िल्म की कहानी काफी अलग है और इसका कंटेंट और ट्रीटमेंट ही इसे एक बेहतर सिनेमा बनाता है। साँचा की कहानी एक गरीब महिला चंदा की है, जो अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक ईंट की भट्ठी में काम करती है। जैसे हर मां अपने बच्चे की हिफ़ाज़त करती है, चंदा भी इस दुनिया की वासनापूर्ण निगाहों से बेटी को बचाने के लिए अपनी बेटी की चमकती त्वचा पर हर दिन भट्ठी की राख लगा देती है। देखा जाए तो अनुपम खेर इस फ़िल्म में हीरो के रूप में उभर कर सामने आते हैं। उन्होंने अपनी भूमिका और अपनी एक्टिंग से दिल जीत लिया है। इस फ़िल्म के जरिये यह मैसेज देने का प्रयास भी किया गया है, कि किसी की गरीबी या मजबूरी का फायदा उठाकर बेटी की उम्र की लड़की से शादी करना कितना गलत है
मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट !
