Mumbai : खिलौनों की दुनिया से पूंजी बाजार में उतरी स्ट्राइडर्स इम्पेक्स, 26 फरवरी से खुलेगा स्ट्राइडर्स इम्पेक्स का आईपीओ

मुंबई, की खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

मुंबई (अनिल बेदाग): उभरती हुई टॉयज़ और किड्स कंज़्यूमर मर्चेंडाइज कंपनी स्ट्राइडर्स इम्पेक्स लिमिटेड 26 फरवरी 2026 को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) खोलने जा रही है। कंपनी का लक्ष्य अपर प्राइस बैंड पर ₹36.28 करोड़ जुटाने का है।

आईपीओ के तहत ₹10 फेस वैल्यू वाले कुल 50,40,000 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। प्राइस बैंड ₹71 से ₹72 प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें 45,31,200 शेयर फ्रेश इश्यू और 5,08,800 शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत शामिल हैं।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर्स कुमारश्री राजकुमार बाहेती और मुस्तफा इस्माइल कपासी ने कहा, “हमारी यात्रा एक स्पष्ट विज़न के साथ शुरू हुई थी—टॉयज़ और किड्स मर्चेंडाइज में एक अलग पहचान बनाना। यह IPO हमारे ग्रोथ के अगले चरण का प्रतिनिधित्व करता है, जिससे हम डिस्ट्रीब्यूशन मजबूत करेंगे, ब्रांड बिल्डिंग में निवेश करेंगे और यूएई प्लेटफॉर्म के जरिए अंतरराष्ट्रीय विस्तार को गति देंगे।”

बुक रनिंग लीड मैनेजर कैपिटल स्क्वेयर एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. सुनील कुमार मनोचा ने कहा, “स्ट्राइडर्स इम्पेक्स ने कम समय में मजबूत लाइसेंसिंग गठबंधनों और एसेट-लाइट मॉडल के दम पर प्रभावशाली पहचान बनाई है।

हमें विश्वास है कि कंपनी दीर्घकालिक मूल्य सृजन की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेगी।” आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग यूएई में नई सहायक कंपनी की स्थापना, ऋण चुकाने, वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

(मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Mumbai : प्रियंका बजाज सिब्बल का दमदार डिजिटल डेब्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: