नकली उत्पादों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार!

नकली उत्पादों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार!

ARSC, क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस ने नकली ENO और FeviKwik बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया!

घोंडा और नांगलोई में छापेमारी — 2 आरोपी गिरफ्तार! 1,97,856 नकली ENO सैशे और 310 किलोग्राम से अधिक भरे हुए सैशे (लगभग 4 लाख सैशे) बरामद।

1,12,560 नकली FeviKwik सैशे जब्त।

200 किलोग्राम कच्चा माल, 3 लाख से अधिक ENO स्टिकर, MDH मसाला सहित प्रतिष्ठित ब्रांडों की पैकेजिंग सामग्री और चालू हालत में FFS मशीन बरामद।

सफल ऑपरेशन: इंस्पेक्टर रॉबिन त्यागी के नेतृत्व में, एसीपी विवेकानंद पाठक के मार्गदर्शन तथा डीसीपी श्री संजीव कुमार यादव की निगरानी में।

#DelhiPolice #CrimeBranch