मौसम विभाग की चेतावनी-उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

नई दिल्ली,
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 से 48 घंटे में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। कई जगहों पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।शीतलहर के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। वहीं, कुछ राज्यों में जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव और सार्वजनिक घोषणाएं भी शुरू कर दी हैं।

मौसम विभाग ने किसानों को भी सलाह दी है कि वे फसलों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक उपाय करें।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल

सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: