लखनऊ में 25वें दिन भी CHO का महाधरना जारी, :

#BreakingNews | लखनऊ में 25वें दिन भी CHO का महाधरना जारी, सांसद करण भूषण सिंह ने CM योगी और स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र…17 हजार स्वास्थ्य अधिकारियों की मांगों पर अब सरकार क्या करेगी?

लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) स्थायी कैडर निर्माण, ₹4,800 ग्रेड पे और परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (PBI) को मूल वेतन में शामिल करने की मांग को लेकर लगातार धरने पर डटे हैं।

आंदोलनकारियों की मांग है कि शासन केवल आश्वासन न दे, बल्कि उनकी मांगों पर स्पष्ट और समयबद्ध लिखित आदेश जारी करे। 25 दिनों से जारी इस आंदोलन के बीच स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की बात सामने आई है!

इसी बीच गोण्डा के CHO प्रतिनिधिमंडल ने सांसद करण भूषण सिंह से मुलाकात कर आंदोलनरत स्वास्थ्य अधिकारियों की समस्याएं उठाईं। सांसद ने मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र भेजा। अब CHO को सरकार के ठोस फैसले का इंतजार है…क्या इस पहल के बाद आंदोलन का समाधान निकलेगा या धरना आगे भी जारी रहेगा?

#CHOProtest #CHOStrike #UPCHO #NHM #HealthWorkers #Gonda #Lucknow #UttarPradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: