Bareilly-जनकपुरी के बंद सलून में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
बरेली (हर्ष सहानी) : प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनकपुरी में देररात बंद सलून में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
इस दौरान सलून में रखा समान भी राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। जनकपुरी स्थित महावीर होटल के पीछे सरदार जी सलून में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठते देख सलून मालिक कुलवीर सिंह को मामले की सूचना दे दी। वही आनन-फानन में पहुंचे कुलवीर सिंह ने प्रेम नगर पुलिस व फायर ब्रिगेड को घटना से अवगत कराया। जिसके कुछ समय बाद ही प्रेमनगर पुलिस के साथ मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। प्रेम नगर पुलिस के मुताबिक मालिक कुलवीर सिंह दुकान बंद करके घर चले गए थे। इसके कुछ समय बाद ही आग की बढ़ती लपटें सलून के बाहर दिखाई देने लगी। जिसको देख मालिक को मामले से अवगत कराया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर शीतांशु शर्मा ने बताया कि हादसे में किसी तरह की जान की हानि नहीं हुई है और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने आग पर काबू पाया है। आग भयानक होने के कारण अग्निशमन के पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बरेली से हर्ष साहनी की रिपोर्ट
