दिल्ली के करोल बाग में भीषण अग्निकांड, गफ्फार मार्केट की दुकान में भड़की आग;

करोल बाग की चैन वाली गली, 13 ब्लॉक में स्थित पुरी प्लाजा की एक दुकान में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग बुझाने और स्थिति पर काबू पाने के लिए कुल 22 फायर टेंडर (दमकल की गाड़ियां) मौके पर तैनात की गई हैं।

राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध बाजार करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में शुक्रवार देर रात एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई शुक्रवार देर रात घनी मार्केट में आग लगने की इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया आग विकराल रूप धारण करते हुए तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।

दमकल की 22 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। आग की गंभीरता को देखते हुए धीरे-धीरे राहत और बचाव कार्यों का दायरा बढ़ाया गया। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए घटनास्थल पर कुल 22 यूनिटों को तैनात किया गया, जिसमें वाटर टेंडर, वाटर बाउजर और अन्य आधुनिक वाहन शामिल रहे।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में राहत कार्य

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) एके मलिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने का अभियान चलाया। रात से शुरू हुआ यह राहत अभियान सुबह तक जारी रहा। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों और दुकान को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: