लखनऊ : लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हत्या और जुर्म का बन रहा है शिकार , क्या कर रही है योगी सरकार :– मायावती

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हत्या और जुर्म का बन रहा है शिकार , क्या कर रही है योगी सरकार :– मायावती

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को एक बार फिर प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।मायावती ने मीडिया से बता करते हुए कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया जगत के लोग भी यहां आए दिन हत्या और जुर्म के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ मंडल में हुई पत्रकार की हत्या इसका ताजा उदाहरण है।बसपा प्रमुख ने कहा कि राज्य में सरकार की बदहाली का हाल यह है कि बात-बात पर रासुका, देशद्रोह और अन्य अति संगीन धाराओं के इस्तेमाल हो रहा है। इसके बावजूद भी यहां अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।बता दें कि इससे पहले मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर सीतापुर में नाबालिग दलित के साथ गैंगरेप, चित्रकूट में बंधुआ मजदूरी नहीं करने पर युवक की हत्या का जिक्र कर हमला बोला था। उन्होंने बंधुआ मजदूरी नहीं करने पर उसके बेटे का हाथ तोड़ना और गोरखपुर में दोहरी हत्या आदि जघन्य घटनाओं की बाढ़ आई हुई है। उन्होंने कहा, क्या यही है सरकार का रामराज्य? दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, बसपा की यही मांग है।
राघवेन्द्र सिंह आल राईट न्यूज़ लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: