Lucknow News- लखनऊ मे समाजवादी छात्रसभा उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।
कल समाजवादी छात्रसभा उत्तर प्रदेश के ज़िला/महानगर व प्रदेशकार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों की बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लखनऊ मे हुआ।
जिसमें छात्रसभा के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक मे पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव जी,एमएलसी सुनील कुमार यादव”साजन” पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप ,युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ,यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ,लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल , पूर्व सीएमओ हरिशचंद्र रहे।इस महत्त्वपूर्ण बैठक मे,संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाने व बूथ को मज़बूत करने तथा वोट बढ़ाने सहित कई अति महत्तवपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ। छात्रसभा के सभी पदाधिकारियों ने पूरे प्रदेश मे छात्रों के मुद्दों को और मज़बूती से उठाने व आने वाले विधानसभा चुनावो मे समाजवादी सरकार बनाने व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस बैठक का आयोजन समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने किया।संचालन छात्रसभा के प्रदेश महासचिव शिराज़ हुसैन व अध्यक्षता युवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद फ़हद ने की।
बरेली से मोहम्मद शीराज़ ख़ान की रिपोर्ट !