कई भेष में सक्रिय हैं लूटेरा,अधिकांश महिलाओं को बनाता है लूट का शिकार

~अस्थाई तम्बू लगा कर करते हैं बसेरा

~भिक्षा मांगने व भगवान का प्रसाद दे कर महिला से लूटते हैं जेवरात

~प्रसाद देते ही महिला को वश में कर लेता है साधु के भेष में ढोंगी

जमुई:-शहर में लूटेरा साधु के भेष-भूसा में सक्रिय है।शहर वासियों को इससे सावधान रहने की ज़रूरत है।साधु के भेष में लूटेरा का एक बड़ा ग्रुप शहर के चारों ओर फैला हुआ है।और भोली-भाली महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है।ये लूटेरे साधु के भेष में भिक्षा मांगने कभी भी किसी के घर में जा सकते हैं।अकेली महिला को देख ये साधु अपना जाल फेंकता है और भ्रमित कर महिलाओं से नगद रुपये व जेबरात लूट लेता है।इतना ही नहीं लूटेरा बहुत ही शातिर और चालाक भी है।ये महिलाओं को इस तरह भ्रमित करता है कि जैसे कुछ क्षणों के लिए मनोवैज्ञानिक तरीके से गुलाम बना लिया हो।बताते चलें कि महिलाएं खुद साधु की बातों में आकर सारे पैसे वो जेवरात आराम से दे देती है।जब साधु रूपी ढोंगी रुपये व जेवरात लेकर काफी दूर चला जाता है तब महिलाओं को पता चलता है कि उसने साधु को सारा सामान दे चुकी है।इसलिए खास कर महिलाएं साधु रूपी ढोंगी से सावधान हो जाएं अन्यथा कभी भी ये बेहरुपीये घर के दरवाजे पर दस्तक देकर लूट का शिकार आपको भी बना सकता है।
—————————————————–
*ढोंगी साधु ने महिला को बनाया था ठगी का शिकार

बताते चलें कि इसी तरह का एक मामले का उजागर उस वक़्त हुआ जब शहर के पंचमन्दिर रोड स्थित किराये के मकान में रह रहे संतोष कुमार भगत की पत्नी हिना देवी से साधु रूपी ढोंगी ने सारी जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए।घटना 29 दिसम्बर शनिवार की है।जब हिना देवी अपने घर में अकेली थी तो दो साधु रूपी ढोंगी आया और महिला के हाथ में भगवान का प्रसाद कह कर एक फूल देकर उक्त महिला को भ्रमित कर सारा जेवरात मंगलसूत्र,कानबाली,और अंगूठी सहित कुछ नगद पैसे भी लेकर चलते बने।
——————————————————
*साधु रूपी ढोंगी का हुआ फंडाफोड़

साधु रूपी ढोंगी का भंडाफोड़ उस वक़्त हुआ जब पीड़िता हिना देवी के पति संतोष कुमार द्वारा उसी ढोंगी साधु को भिक्षा मांगते देखा तो उसे पकड़ा और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई भी की।सूचना के बाद खैरा थाना की पुलिस पहुंच कर ढोंगी के अस्थाई तम्बू में छानबीन की गई तो तम्बू से पीड़िता का एक मंगलसूत्र,दो कानबाली और एक अंगूठी बरामद किया।इतना ही नहीं इसके साथ और भी मंगलसूत्र व कई सोने,चांदी के जेवरात भी बरामद हुआ है।उसके बाद पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है।
——————————————————-
*कई भेष में सक्रिय हैं लोटेरा

बताया जाता है कि लूटेरा का एक समूह जो जमुई जिले के चारों ओर सक्रिय है।लूटेरे अलग-अलग भेष बनाकर अलग-अलग तरीके से लूटने का काम कर रहे हैं।कभी जेवरात की सफाई करने के नाम पर तो कभी पुराने से नए समान बदलने के नाम पर तो कभी भिक्षा के नाम पर आदि कई रूपों में लूटेरे लोगों को लूट का शिकार बना रहे हैं।सबसे अहम बात तो यह है कि लूटेरे अधिकांश महिलाओं को ही अपना शिकार बनाते हैं।
——————————————————–
*चोरी के कई जेवरात हुए हैं बरामद

इस सम्बंध में खैरा थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि ये लोग गुलगुलिया हैं और अस्थाई तम्बू बना कर रहते हैं।और घर-घर भीख माँगने का काम किया करते हैं।इसी ग्रुप में कुछ लोगों द्वारा साधु का भेष बना कर महिलाओं को ठगने का काम करता है।बरामद जेवरात से पता चल रहा है कि ये लोग और भी कई महिलाओं से जेवरात लूटा है।और साथ ही कई तम्बू से मोतियों का माला,और कई किस्म के पत्थर भी मिले हैं जो कीमती भी हो सकते हैं।आगे उन्होंने बताया कि इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसे कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: