लोक अदालत के संबंध में न्यायाधीशों की हुई बैठक
बरेली : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश रेणु अग्रवाल के दिशा निर्देशन में लगने वाली 11 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जनपद न्यायालय के सभागार में न्यायाधीशों की बैठक का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि 11 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जनपद के सभी न्यायिक मजिस्ट्रे एवं सिविल न्यायाधीशों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि नोडल अधिकारी लोक अदालत अपर जिला जज इफ्तेखार अहमद ने सभी न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए और सभी न्यायिक अधिकारियों से उनके न्यायालयों में लोक अदालत से संबंधित वादों की जानकारी ली।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल चौधरी ने सभी न्यायिक मजिस्ट्रेटों से ई-चालान के अधिक से अधिक निस्तारण किये जाने हेतु निर्देश दिए और ई-चाला नी संबंधी वादों के लिये अधिक से अधिक पक्षकारों को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में जे.एस.सी.सी. पीयूष सिद्धार्थ, सिविल जज (सी.डि.) हरिश्चंद्र, अपर सिविल जज प्रथम मृदान्शु कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम विष्णु देव सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सत्य प्रकाश आर्या के साथ साथ अन्य सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट व सिविल जज उपस्थित रहे।