PIB : समुद्री संसाधनों पर मछुआरों का अधिकार

PIB : समुद्री संसाधनों पर मछुआरों का अधिकार

देश में मछुआरों की आबादी के आंकड़े राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मत्स्यपालन विभाग के परामर्श से संकलित किए गए हैं और इन आंकड़ों से ज्ञात होता है कि देश में कुल 2,80,63,538 मछुआरे हैं । मछुआरों की आबादी का राज्यवार ब्यौरा अनुबंध- I में दिया गया है।

सभी तटीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने प्रादेशिक जल (टेरिटोरियल वाटर्स) के 12 नौटिकल माईल्स  के भीतर मात्स्यिकी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए अपनी मरीन फिशिंग रेग्युलेशन एक्ट्स (एमएफआरए)/मरीन फिशिंग रेग्युलेशन्स लागू कर दिए हैं।

तटीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने इन एमएफआरए के माध्यम से नॉन-मोटराइज़्ड  और मोटराइज़्ड फिशिंग बोट्स का उपयोग करने वाले  केवल पारंपरिक मछुआरों के लिए फिशिंग हेतु ज़ोन्स/समुद्री क्षेत्रों को चिह्नित कर आरक्षित किया है, जिसमें मैकेनाइज्ड फिशिंग वेसेल्स को फिशिंग की अनुमति नहीं है, उदाहरण के लिए, गुजरात ने तट से 9 नौटिकल माईल्स तक का क्षेत्र आरक्षित किया है,

गोआ  ने तट-रेखा से 2.7 नौटिकल माईल्स तक का क्षेत्र आरक्षित किया है; कर्नाटक ने तट से 3.23 नौटिकल माईल्स या 4 फ़ैदम तक (दोनों में जिसकी दूरी अधिक हो) पारंपरिक क्राफ्ट्स के लिए क्षेत्र आरक्षित किया है; तमिलनाडु और ओडिशा ने पारंपरिक नॉन- मैकेनाइज़्ड बोट्स के लिए 5 नौटिकल माईल्स तक के क्षेत्र को आरक्षित किया है, तथा आंध्र प्रदेश ने पारंपरिक क्राफ्ट्स के लिए तट से 4.3  नौटिकल माईल्स तक के क्षेत्र को आरक्षित किया है।

अनुबंध– I

देश में मछुआरों की आबादी का राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश–वार विवरण

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

मछुआरों की आबादी

आंध्र प्रदेश

14,96,688

अरुणाचल प्रदेश

24,015

असम

25,24,106

बिहार

60,27,375

छत्तीसगढ

2,20,355

गोवा

10,545

गुजरात

5,58,691

हरियाणा

1,18,455

हिमाचल प्रदेश

11,806

झारखंड

1,40,897

कर्नाटक

9,74,277

केरल

10,44,361

मध्य प्रदेश

22,32,822

महाराष्ट्र

15,18,228

मणिपुर

47,711

मेघालय

16,567

मिजोरम

6,289

नागालैंड

7,958

ओडिशा

15,17,574

पंजाब

7,591

राजस्थान

57,260

सिक्किम

581

तमिलनाडु

12,83,751

तेलंगाना

8,62,221

त्रिपुरा

7,761

उत्तराखंड

8,352

उत्तर प्रदेश

39,00,005

पश्चिम बंगाल

32,36,261

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

25,941

चंडीगढ़

524

दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव

40,106

दिल्ली

3,346

जम्मू और कश्मीर

17,396

लद्दाख

22

लक्षद्वीप

6,518

पुदुच्चेरी

1,07,272

अखिल भारत

2,80,63,538

यह जानकारी मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने 11 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

ब्यूरो चीफ, रिजुल अग्रवाल