कोटा में छावनी नहर हादसे में घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों की जानकारी ली।
कोटा में छावनी नहर हादसे में घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों को तलाशी अभियान तेज करने और उसका दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए।

एसडीआरएफ और सीएडी अधिकारियों से नहर में स्टॉपर्स वाले स्थानों पर भी तलाश करने को कहा। हादसे के कारणों की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।



इस दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन और बचाव दल से आग्रह है कि पूरी तत्परता से तलाशी अभियान जारी रखें और सभी जरूरी संसाधनों का उपयोग करें।
