वित्तीय वर्ष 2026–2027 के बजट अनुमानों पर माननीय वित्त मंत्री जी के बजट भाषण का प्रमुख अंश

लखनऊ: वित्तीय वर्ष 2026–2027 के बजट अनुमानों पर माननीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण में प्रदेश की आर्थिक प्रगति, सामाजिक उत्थान और विकास की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।

सर्वांगीण विकास पर जोर

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश का व्यापक और संतुलित विकास हुआ है।

  • कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण

  • अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार

  • औद्योगिक निवेश में वृद्धि

  • रोजगार सृजन

  • महिलाओं का सशक्तीकरण

  • युवाओं का कौशल संवर्धन

  • किसानों की खुशहाली

  • गरीबी उन्मूलन

इन सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

आर्थिक वृद्धि के संकेत

वर्ष 2024–2025 (त्वरित अनुमान) में प्रदेश की जीएसडीपी ₹30.25 लाख करोड़ आंकी गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।

प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय ₹1,09,844 आकलित की गई है, जो वर्ष 2016–2017 की ₹54,564 प्रति व्यक्ति आय की तुलना में दोगुने से अधिक है।

आगामी वर्ष का अनुमान

वर्ष 2025–2026 में प्रति व्यक्ति आय ₹1,20,000 तक पहुँचने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

 सामाजिक और रोजगार उपलब्धियाँ

  • प्रदेश में लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाने में सफलता मिली है।

  • बेरोजगारी दर घटकर 2.24 प्रतिशत रह गई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट विकास की निरंतरता, आर्थिक सुदृढ़ता और समावेशी प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रदेश को आत्मनिर्भर और सशक्त अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर करेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News : जिला पदाधिकारी ने किया EVM वेयरहाउस का निरीक्षण, स्कैनिंग कार्य का हुआ शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: