हेमंत सोरेन सरकार से नाराज है , धोनी की पत्नी साक्षी , ट्वीट कर जताया विरोध

इंडियन क्रिकेट तीन के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी कि पत्नी साक्षी धोनी बिजली संकट को लेकर सर्कार को घरती नज़र आई , भारत के महान बलेबाज़ महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी ने राज्य की लचर बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं गौरतलब है कि आइपीएल मुकाबलों के कारण धौनी तो महाराष्ट्र में हैं, साक्षी परिवार के साथ रांची में ही हैं। रांची समेत पूरे राज्य में बिजली की किल्लत है।

क्या है पूरा मामला 

इन दिनों रांची में डिमांड 270 से 280 मेगावाट बिजली की है, लेकिन सप्लाई 220 से 230 मेगावाट की हो रही है। राज्य में बिजली 2600 मेगावाट चाहिए, पर सप्लाई 2100 से 2200 मेगावाट हो रही है। जब आम लोग अधिकारी या सब स्टेशन में फोन कर रहे हैं, तो उन्हें रिस्पांस भी नहीं मिल रहा है।

कभी फोन उठता भी है तो जवाब मिलता है कि लोकल फॉल्ट है। रांची शहरी क्षेत्र की आबादी 15 लाख और घरों की संख्या 2.25 लाख है। पूरे रांची की आबादी 30 लाख से अधिक है। मकानों की संख्या पांच लाख ज्यादा है, जो इन दिनों बिजली संकट से प्रभावित है।

sakshi dhoni
sakshi dhoni

200 से 300 यूनिट खपत बढ़ी

एक घर में मार्च तक पांच एलईडी बल्ब, एक टीवी और एक फ्रीज चलते थे। अप्रैल के दूसरे हफ्ते से तीन पंखे, एक कूलर अतिरिक्त चलने लगे है। जहां बिजली की खपत दो से तीन सौ यूनिट तक महीने की होती थी, ये बढ़कर 400 से पार हो रही है। यही हाल बड़े घरों व ऑफिस, दुकान व प्रतिष्ठानों का है। गर्मी बढ़ने से अचानक बिजली की खपत दोगुनी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: