हरिद्वार-मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, 29 घायल सोता रहा प्रसाशन

हरिद्वार:  मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई। तुरंत ही प्रशासन ने राहत-बचाव का काम शुरू किया। हालांकि, बीते कुछ महीनों में भगदड़ की कई घटनाएं सामने आई हैं। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक करंट फैलने की अफवाह फैली। करंट फैलने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हादसे में घायल हुए कुल 35 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में लाया गया है, जिसमें भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि अन्य लोग घायल हैं। जिनमें से गंभीर अवस्था वाले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। भगदड़ की घटना में घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने और उन्हें अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के  लिए 108 सेवा की सात एंबुलेंस और ‘खुशियों की सवारी’ की दो एंबुलेंस मौके पर तैनात की गईं। इन एंबुलेंस सेवाओं के माध्यम से कई घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जरूरी चिकित्सा  सहायता उपलब्ध कराई गई।

 पीएम मोदी ने जताया दुख
मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

सीएम धामी ने जताया दुख
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

 

मृतक

  • वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश.
  • शान्ती पानी रामभरोसे बदायूं उत्तर प्रदेश.
  • आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश.
  • विशाल पुत्र नंदन सिंह, उम्र-19 वर्ष, निवासी धनौरी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश.
  • विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना – विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश.
  • विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखंड

घायलों के नाम इस प्रकार हैं 

  • मनोज सना पुत्र भूरिया, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश.
  • दीक्षा पत्नी निवासी रामपुर.
  • अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश.
  • एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश.
  • संदीप पुत्र रमेश कुमार, उम्र-25. मुरादाबाद उत्तर प्रदेश.
  • शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश.
  • विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश.
  • काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद.
  • निर्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली.
  • विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर.
  • भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं.
  • अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश.
  • इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत.
  • दुर्गा देवी पत्नी श्री निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली.
  • कुमारी कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी विहार.
  • राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतिहारी विहार.
  • अजय पुत्र संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर विहार.
  • रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मैनपुरी.
  • अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर विहार.
  • विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर विहार.
  • रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात.
  • अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: