गुजराती ट्रांसमीडिया अवॉर्ड्स 2024
Allrights संवाददाता (अनिल बेदाग) मुंबई:- मुंबई के होटल सहारा स्टार में आयोजित 22वें ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स–2024 इस वर्ष कई ऐतिहासिक पलों का साक्षी बना।
पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह दोनों में वृद्धि हुई। “मुंबई समाचार” की प्रस्तुति के साथ इस बार यह दुनिया का सबसे पुराना व बड़ा गुजराती मनोरंजन मंच पहले से अधिक भव्य रूप में नजर आया
समारोह में फिल्म, टीवी और थिएटर जगत के 55 कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। परंपरा के अनुसार 11 विशिष्ट हस्तियों को विशेष अवॉर्ड प्रदान किए गए।
स्नेहा देसाई को गोविंदभाई पटेल महारथी अवॉर्ड
संजय और पार्थ ओझा को *महेश–नरेश अवॉर्ड
भूमि त्रिवेदी को हेमू गढवी अवॉर्ड
वहीं अपरा मेहता और उत्कर्ष मजूमदार को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान मिला।
थिएटर क्षेत्र में भी इस वर्ष जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
संबंधो स्पर्श विणा ना” को मुंबई का सर्वश्रेष्ठ नाटक घोषित किया गया।
“पावरफुल पटिदार” को सर्वश्रेष्ठ गुजराती नाटक का सम्मान मिला।
* समाजसेवा के लिए सी.वी. शाह, रमेशभाई वोरा और संजय ठक्कर को विशेष सम्मान दिया गया।

स्टार पावर के लिहाज़ से भी कार्यक्रम बेहद खास रहा। विक्रम ठाकोर की दुर्लभ उपस्थिति और उनका लाइव परफॉर्मेंस शो की सबसे बड़ी आकर्षण बना। भूमि त्रिवेदी, हितु और मोना कनोडिया, रीवा रच्च और दीपिका पाटिल ने अपने दमदार प्रदर्शनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। अर्चना हारिया का फैशन शो और प्रवीण नागर की कोरियोग्राफी ने आयोजन में ग्लैमर और ऊर्जा का नया रंग भरा।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण “मुंबई समाचार” के यूट्यूब चैनल पर हुआ, जिसे लाखों दर्शकों ने देखा। इवेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी हाई-टेक इवेंट्स और मुँजल थीम्स एंड ओकेशंस ने संभाली।
पुरस्कारों में फिल्म “कसुम्बो” ने 9 अवॉर्ड जीतकर सबसे ज्यादा सम्मान बटोरते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
“नासूर” के लिए हितु कनोडिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
और नीलम पंचाल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला।
समारोह ने एक बार फिर सिद्ध किया कि गुजराती मनोरंजन जगत न सिर्फ तेजी से आगे बढ़ रहा है, बल्कि हर साल नई ऊँचाइयों को छूने की क्षमता भी रखता है
खबरें और भी:-

