शिल्पा-शमिता संग गीता का दिवाली अभियान

मुंबई (अनिल बेदाग) : श्री पृथ्वीराज शेट्टी की पहल भगवद गीता फॉर ऑल (बीजीएफए) ने अपना पहला त्योहार-विशेष अभियान लॉन्च किया है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री, योग और वेलनेस की पहचान शिल्पा शेट्टी तथा उनकी बहन शमिता शेट्टी को जोड़ा गया है।

आंतरिक प्रकाश का उपहार” थीम पर आधारित यह पहल दिवाली से पहले शुरू की गई है। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि जैसे दीपावली पर घर दीपों से आलोकित होते हैं, वैसे ही गीता का ज्ञान भी हर परिवार के जीवन को शांति, संतुलन और शक्ति से प्रकाशित कर सकता है। सरलीकृत शिक्षाओं, इंटरैक्टिव प्रेजेंटेशन और व्यावहारिक मार्गदर्शन के माध्यम से बीजीएफए ने गीता को आधुनिक परिवारों के लिए मानसिक सुकून, आत्मबल और रिश्तों को मजबूत करने वाला साधन बताया है।

श्री पृथ्वीराज शेट्टी का मानना है कि योग और समग्र जीवनशैली के प्रति शिल्पा शेट्टी की प्रतिबद्धता उन्हें इस अभियान का उपयुक्त चेहरा बनाती है। उन्होंने कहा, “शिल्पा परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम हैं। स्वास्थ्य और संतुलन की उनकी जीवनयात्रा BGFA की उस सोच को दर्शाती है जो गीता के शाश्वत ज्ञान को आज के दौर के घर-परिवार तक पहुँचाना चाहती है।”

शिल्पा शेट्टी ने भी अपने विचार साझा किए: “योग हमें भीतर से जोड़ता है और गीता इस जुड़ाव को और गहरा करती है। यह सिर्फ एक पुस्तक नहीं बल्कि जीवन का मार्गदर्शन है। इस दिवाली, मुझे लगता है कि अपने प्रियजनों को गीता उपहार में देना सबसे मूल्यवान तोहफा होगा। यह रोशनी, सद्भाव और आंतरिक शक्ति का प्रतीक है।”

वहीं शमिता शेट्टी ने कहा कि भगवद गीता फॉर ऑल ने गीता की सीख को युवाओं और नए दर्शकों तक आधुनिक रूप में पहुँचाया है। उनके अनुसार, यह ऐसा उपहार है जिसकी प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों तक बनी रहती है।

भगवद गीता फॉर ऑल की स्थापना श्री पृथ्वीराज शेट्टी ने की थी। यह पहल गीता के कालजयी ज्ञान को समकालीन समाज के लिए सरल, रोचक और उपयोगी बनाने पर केंद्रित है। आधुनिक कहानी कहने की शैली और इंटरैक्टिव माध्यमों से बीजीएफए गीता को व्यक्तिगत विकास, मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक सामंजस्य के लिए एक जीवन-मार्गदर्शक के रूप में स्थापित कर रहा है।

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन

मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: