पूर्व सांसद प्रत्याशी ऋषि पाल भोजवाल ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

पूर्व सांसद प्रत्याशी ऋषि पाल भोजवाल ने अपने साथियों के साथ एमएलसी गोपाल अंजान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइंस कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण की ! भाजपा एमएलसी गोपाल अंजान महानगर अध्यक्ष डॉक्टर कुल मोहन अरोड़ा कैंट विधानसभा प्रत्याशी संजीव अग्रवाल ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष राजकिशोर कश्यप के समक्ष पूर्व सांसद प्रत्याशी ऋषि पाल भोजवाल ने अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

एमएलसी गोपाल अंजान ने कहां भुर्जी समाज भाजपा के साथ है और इस समाज का हित के बाद भाजपा में ही सुरक्षित है बरेली के सभी विधानसभाओं में भुर्जी भोजवाल समाज 2022 में भाजपा की सरकार बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने को वचनबद्ध है भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने कहां भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी को सम्मान मिलता है और भुर्जी समाज के शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया की भुर्जी भोजवाल समाज के लोगों ने एमएलसी गोपाल अंजान और महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को संबोधित एक समर्थन पत्र भी सौंपा इस अवसर पर भाजपा महानगर द्वारा भुर्जी भोजवाल समाज के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और उन्हें पटका और माला पहनाकर सभी लोगों का पार्टी द्वारा सम्मान किया गया और भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया

कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र भोजवाल और कार्यक्रम का संचालन महेंद्र देव ने किया भाजपा सदस्यता ग्रहण करने वाले मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रत्याशी ऋषि पाल भोजवाल ,पवन कुमार भोजवाल, देवेंद्र भोजवाल, अनिल नाथ भोजवाल ,जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार भोजवाल, छेदा लाल भुर्जी, अनोखेलाल प्रधान ,धर्मवीर भोजवाल, देवदत्त भुर्जी, सोहनपाल, नत्थू लाल, अजय कुमार ,ओम प्रकाश, सुरेश बाबू ,श्याम भोजवाल, विक्की भोजवाल, कृष्णा भोजवाल, प्रमोद भोजवाल, कैलाश, निखिल भोजवाल ,राजेश सक्सेना, अमर सक्सेना ,दीपक सक्सेना ,अजय, संजीव कुमार मौर्य, हरिशंकर , अरुण कुमार सहित दर्जनों भुर्जी भोजवाल समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

 

 

 

बरेली से अशोक गुप्ता की रिपोर्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: