फोक संगीत की झलक दिखाता है’रांझणा’
मुंबई : पहले एलबम का दौर था और अब सिंगल का ज़माना है। इन दिनों सिंगर्स सिंगल का ही मज़ा ले रहे हैं। कम बजट में टैलेंट लोगों तक पहुंच रहा है। अरबाज खान की फिल्म जैक ऐंड दिल और 22 डेज जैसी कई फिल्मों का संगीत दे चुके परिवेश सिंह का नया सिंगल ‘रांझणा’ ज़ी म्यूज़िक द्वारा रिलीज़ हुआ है।
![](https://i0.wp.com/www.allrightsmagazine.com/wp-content/uploads/2019/04/ranjhnaa-300x169.jpg?resize=399%2C225)
परिवेश सिंह ने इसे कंपोज किया है। इस सिंगल के वीडियो में विकास तिवारी और प्राचीर बोहरा ने अभिनय किया है। समता फिल्म प्रोडकशन के बैनर तले बने इस एल्बम की शूटिंग राजस्थान में की गई है जिसमें विकास और प्राची की केमिस्ट्री कमाल की है। संगीतकार परिवेश सिंह कहते हैं कि ‘रांझणा’ में फोक संगीत की झलक है जिसमे सूफी टच भी है।
![](https://i0.wp.com/www.allrightsmagazine.com/wp-content/uploads/2019/04/ranjhnaa-artistes-200x300.jpg?resize=299%2C449)
इसके म्यूज़िक वीडियो में एक स्टोरी नरेट की गई है, एक थीम बेस्ड वीडियो है जिसमे प्यार के साथ साथ औनर किलिंग जैसा मुद्दा भी उठाया गया है। फिल्म के संगीत के साथ साथ इसका वीडियो भी श्रोताओं और दर्शकों के दिलों को छू लेगा।
—अनिल बेदाग—