फतेहगंज पूर्वी। लखनापुर में शुक्रवार एक तेंदुआ मृत पाया गया है। तेंदुआ कम उम्र का है।
फतेहगंज पूर्वी। गांव लखनापुर में शुक्रवार एक तेंदुआ मृत पाया गया है। तेंदुआ कम उम्र का है। सौच गए लोगों ने देखा तो हजारों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची वन विभाग को सूचना दी गई।
वन विभाग की टीम लगभग पांच घण्टे के बाद घटना स्थल पर पहुंची। फतेहगंज पूर्वी के गांव लखनापुर के ग्रामीण सुबह गांव की ओर गए तो एक गन्ने के खेत में एक तेंदुआ मृत पाया गया। खेत में तेंदुआ देख लोग दहशत में भाग खड़े हुए। ग्रामीण का हुजूम खेत पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। गांव मे तेंदुआ मिल जाने से गांव में दहशत फैल गई। खेतों में गांव की ओर गए लोग दहशत में वापस लौट आए। गन्ने के खेतों में काम कर रहे काम जल्दी पूरा करके भाग खड़े हुए। गांव में तेंदुआ की दहशत में आसपास के तमाम गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कि तेंदुए को शिकारियों ने फंदा लगाकर कस लिया था। ग्रामीणों की हलचल होने के कारण शव को लेकर नहीं जा पाए। तेंदुआ का शव पुराना नहीं है आज का ही शव देखने में लगता है। गांव में हर रोज ही गन्ने के खेत की ओर शौच को जाते हैं। अब गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि वन विभाग की टीम पहुंचने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट ऑल राइट्स न्यूज़ !