पानी की टंकी पर बुजुर्ग चौकीदार की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र में पानी की टंकी की रखवाली कर रहे 65 वर्षीय चौकीदार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। रविवार रात हुई इस वारदात का पता सोमवार सुबह उस समय चला, जब परिजन टंकी पर पहुंचे। वहां चौकीदार का शव खून से लथपथ पड़ा देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
रात में ड्यूटी पर थे, सुबह मिला शव
भमोरा क्षेत्र के ग्राम बल्लिया दत्ताश्यामपुर निवासी बलराम (65) गांव में बनी पानी की टंकी पर चौकीदार के तौर पर तैनात थे। रविवार रात वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह जब परिजन म…
