सलमान खान से आम मरीजों तक पहुंचा डॉ. राजनेश कांत का ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन

सलमान खान से आम मरीजों तक पहुंचा डॉ. राजनेश कांत का ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन
सलमान खान का भी किया इलाज, अब डॉ. राजनेश कांत लेकर निकले ‘दर्द मुक्त भारत’ का सपना!
सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत
मुंबई (अनिल बेदाग): दर्द किसी की पहचान, हैसियत या प्रसिद्धि देखकर नहीं आता और उसका समाधान भी हर व्यक्ति का समान अधिकार है। इसी सोच के साथ प्रसिद्ध कायरोप्रैक्टर, ऑस्टियोपैथ और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजनेश कांत अपने ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जुटे हैं। हाल ही में दिल्ली में मीडिया से विशेष संवाद के दौरान उन्होंने कायरोप्रैक्टिक उपचार की बारीकियां समझाने के साथ अपनी तकनीक का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया।
वह कहते हैं, “चाहे कोई सेलिब्रिटी हो, नेता हो या आम आदमी, दर्द तो सभी को होता है। मेरे लिए सभी बराबर हैं। मेरा सपना है कि पूरी दुनिया दर्द-मुक्त हो।” उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता भी इस मिशन को खास बनाती है। वर्ष 2024 में बिहार में हर महीने की पहली तारीख को 100 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क उपचार करने की पहल को भी सराहना मिली। उनके कार्यों को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से सम्मानित किया गया।
हाल ही में मुंबई में चेतन भगत द्वारा उनकी पुस्तक Chiropractor & Physiotherapist का विमोचन भी हुआ। इसमें उनकी RKM (Rajneesh Kant Method) पद्धति और क्लिनिकल अनुभवों को शामिल किया गया है। डॉ. कांत का संदेश है, “लगातार दर्द को जिंदगी का सामान्य हिस्सा मत बनाइए, सही विशेषज्ञ से सलाह लीजिए।” यही संदेश उनके दर्द मुक्त भारत अभियान की असली पहचान बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: