धर्मगुरु मौलाना तौसीफ रज़ा खाँ को जल्द रिहा कराने की मांग !
आल इण्डिया तंजीम उलामा ए इस्लाम ज़िला अधिकारी से मिले !
आला हज़रत ख़ानदान के वरिष्ठ सदस्य मौलाना तौसीफ रज़ा खाँ को 19 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शारजाह और अबुधाबी ( यू ए ई )के चेकपोस्ट पर तलाशी के बहाने हिरासत में ले लिया है !मौलाना सुन्नी सूफी मुसलमानो के बहुत बड़े अलेमिदिन और आला हज़रत मिशन के परचारक है ! मौलाना के देश विदेशो में हज़ारो की तादात मुरीदीन फैले हुए है ! मौलाना की गिरफ्तारी से सुन्नी मुसलमानो के जज़बात को ठेस पहुंची है ! भारत सरकार फ़ौरन हस्तक्षेप करके मौलाना तौसीफ रज़ा खां को सकुशल वापसी के लिए कार्यवाही की जाये ! सुन्नी मुसलमान दिल्ली कूच करने पर मजबूर होंगे ! ज्ञापन के दौरान मौलाना शाहबुद्दीन रजवी , नाज़िम बेग आदि मैजूद रहे !
