दिल्ली: 50 नई ई-बसें शुरू, संख्या 5000 पार
दिल्ली में प्रदूषण मुक्त सफर को मिली नई रफ्तार’: पीएम मोदी के नेतृत्व में बेड़े में शामिल हुईं 50 नई इलेक्ट्रिक बसें, कुल संख्या 5,088 के पार
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ, हरित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले डेढ़ वर्षों के भीतर दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को अभूतपूर्व विस्तार मिला है। इसी कड़ी में आज 50 नई हाई-टेक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर बेड़े में शामिल किया गया, जिसके साथ ही दिल्ली में संचालित ई-बसों की कुल संख्या बढ़कर 5,088 हो गई है।
दिल्ली-रेवाड़ी नई ई-बस सेवा शुरू; एनसीआर में कनेक्टिविटी होगी मजबूत पर्यावरण के अनुकूल इस परिवहन क्रांति का दायरा अब दिल्ली की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) तक पहुँच गया है।
-
अंतरराज्यीय ई-बस सेवा: बेड़े में शामिल नई बसों के साथ ‘दिल्ली-रेवाड़ी’ नए ई-बस रूट का भी शुभारंभ किया गया है।
-
सफर होगा सुगम व सुरक्षित: इस नई अंतरराज्यीय सेवा से दिल्ली और हरियाणा के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित और बेहतर कनेक्टिविटी वाला सफर मुहैया होगा।
‘ई-बस राजधानी’ बनने की ओर अग्रसर दिल्ली राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने और जीएचजी (GHG) उत्सर्जन को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का यह विस्तार बेहद अहम माना जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं जैसे शून्य उत्सर्जन (Zero Emission), सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल से लैस ये बसें दिल्ली की सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन की नई पहचान बन रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में दिल्ली के सार्वजनिक बस नेटवर्क को पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

