Bareilly News- बरेली के कान्हा उपवन गौशाला में गोरक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना, अव्यवस्था के आरोप 4
धरने पर बैठे गोरक्षकों का आरोप है कि गौशाला में गायों की हालत बेहद खराब है और देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। उनका यह भी कहना है कि उन्हें गौशाला के अंदर जाने से रोका जा रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
धरना स्थल पर गोरक्षकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर व्यवस्था सुधारने और उन्हें निरीक्षण की अनुमति देने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। आप भी वीडियो देखें और कमेंट में अपनी राय साझा करें।
ब्यूरो रिपोर्ट,
आल राइट्स मैगज़ीन
महाशिवरात्रि पर कारे गांव में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
